एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में आ गई है. फिल्म का नया गाना “घिस घिस घिस” (Ghis Ghis Ghis) रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस गाने में पहली बार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भोजपुरी अंदाज में नजर आए हैं और उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी दिखाई दे रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है.

इस गाने में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का देसी और मस्तीभरा अंदाज देखने को मिल रहा है. भोजपुरी बीट्स पर उनका एनर्जी से भरपूर डांस सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वहीं अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपने ग्लैमरस अंदाज और दमदार एक्सप्रेशंस से गाने में अलग ही रंग भर दिया है. दोनों स्टार्स के ताबड़तोड़ डांस मूव्स ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया है.
गाने को मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया
फिल्म के नए गाने “घिस घिस घिस” (Ghis Ghis Ghis) में हल्का-फुल्का कॉमिक और बोल्ड टच भी देखने को मिला. गाने के कुछ लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ यूजर्स इसे फुल एंटरटेनिंग बता रहे हैं, तो कुछ लोगों ने इसे थोड़ा “क्रिंज” और “ओवर द टॉप” भी कहा. हालांकि, इन सबके बीच गाने की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है.
गाने के वीडियो में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हाथ में साबुन लिए नजर आते हैं, जबकि अक्षरा सिंह उन्हें “घिस-घिस” कर नहलाने की बात करती दिखाई देती हैं. यही मजेदार कॉन्सेप्ट दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. खास बात यह है कि बॉलीवुड और भोजपुरी का यह तगड़ा कोलैब पिछले कई दिनों से चर्चा में था और रिलीज के बाद इसने इंटरनेट पर सचमुच गर्दा उड़ा दिया है. इस गाने को विक्रम मांटोस और सुप्रिया पाठक ने अपनी आवाज दी है
इस दिन होगी रिलीज फिल्म
बताया जा रहा है कि फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म रिलीज से पहले ही अपने गानों और स्टारकास्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है.

