सोनू वर्मा, नूंह। हरियाणा पुलिस में वर्ष 2022 बैच के उप-पुलिस अधीक्षक के रूप में चयनित हुए अक्षय नरवाल का नूंह जिले में करीब दो वर्ष का प्रशिक्षण कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने उन्हें स्टार लगाकर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
जानकारी के अनुसार डीएसपी अक्षय नरवाल ने फरवरी 2024 में नूंह जिले में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्होंने विभिन्न पुलिस कार्यों का अनुभव प्राप्त किया और विभागीय जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया ।

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रशिक्षु डीएसपी अक्षय नरवाल का जिले में प्रशिक्षण चरण अब समाप्त हो चुका है। इसके बाद वह नियमित डीएसपी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि अक्षय नरवाल फिलहाल नूंह जिले में ही कार्यरत रहेंगे तथा जल्द ही उन्हें जिले में स्वतंत्र कार्यक्षेत्र भी आवंटित किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी डीएसपी अक्षय नरवाल को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- पेपर लीक और नकल रोकने सरकार का ऐतिहासिक कदमः देश का पहला राज्य बना MP, गठित होंगी 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट
- यह क्या! कालोनी में बना रहे पांच मंजिला इमारत, रहवासियों ने अवैध निर्माण की अधिकारियों से की शिकायत…
- ‘नीतीश के साथ रहकर नौ गो मर्डर कराया’, अनंत सिंह के बयान से बिहार में सियासी भूचाल
- MP नर्मदापुरम के श्री- यंत्रों की विदेशों में बढ़ी धूम: शुद्धता और सटीक माप के कारण बढ़ रही है ग्लोबल डिमांड
- बुधनी सिविल अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल: सड़क हादसे की घायल बच्चियों का आरोप-डॉक्टर की जगह आउटसोर्स कर्मचारी ने लगाए टांके

