मुंबई। अनन्या पांडे की चचेरी बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अलाना पांडे जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हाल ही में उनकी गोद भराई की रस्म हुई, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस खास मौके पर उनके पति इवोर मैकक्रे के साथ अनन्या पांडे और ‘सैयारा’ फेम अहान पांडे भी नजर आए। परिवार के सभी सदस्य इस जश्न में काफी खुश दिखाई दिए।

आंटी और अंकल की ड्यूटी निभाते दिखे अनन्या-अहान

अलाना पांडे ने गोद भराई की तस्वीरों के साथ एक प्यारा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने बताया कि अनन्या आंटी और अहान अंकल की ड्यूटी निभा रहे थे। तस्वीरों में अनन्या की टी-शर्ट पर ‘आंटी’ लिखा नजर आया, वहीं अहान भी परिवार के इस खास पल का आनंद लेते दिखाई दिए। तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं अलाना और इवोर

अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे ने साल 2023 में शादी की थी। साल 2024 में दोनों बेटे रिवर के माता-पिता बने। अब यह कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है। गोद भराई के दौरान परिवार के सदस्य बारी-बारी से रिवर को गोद में लेकर तस्वीरें खिंचवाते नजर आए।

अलाना ने शेयर किया प्यारा कैप्शन

अलाना ने तस्वीरों के साथ लिखा, “आंटी और अंकल ड्यूटी पर। और आखिर तक तो रिवर हम सबसे परेशान हो चुका था।” उनके इस कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया। तस्वीरों में परिवार की मस्ती और खुशी साफ दिखाई दे रही है।

कौन हैं अलाना पांडे?

अलाना पांडे अभिनेता चंकी पांडे के छोटे भाई चिक्की पांडे की बेटी हैं। वह अनन्या पांडे की चचेरी बहन हैं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व कंटेंट क्रिएटर के तौर पर जानी जाती हैं। अलाना अपने पति इवोर और बेटे रिवर के साथ अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहती हैं। वहीं, अनन्या और अहान पांडे फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बना रहे हैं।