जालंधर। पंजाब में अभी भी बारिश का दौर चल रहा है। अलग-अलग जिलों में मौसम अलग-अलग नजर आ रहा है। कुछ जिलों में मध्यम तो कही तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग 17 तारीख को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 18 और 21 तारीख को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
इसके साथ ही पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वहीं जालंधर में सुबह से ही कई इलाके में बारिश हो रही है। बीते कुछ दिनों में कुछ स्थानों में बारिश का दौर कुछ काम हुआ था लेकिन आप फिर से लगातार बारिश तेज हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर जिलों में कई स्थानों पर हल्की से बारिश की संभावना है। जबकि अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

साथ ही मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
- गुजरात के 4 जिले सूखाग्रस्त घोषित: सरकार किसानों को देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर
- इंदौर में आज 12 घंटे का शटडाउनः 19 टंकियों से पानी सप्लाई होगी प्रभावित, उधर बिना अनुमति बोरिंग करने वालों पर निगम का कड़ा एक्शन, 3 मशीनों पर जुर्माना
- Burning Truck : NH-130 पर चलती ट्रक बनी आग का गोला, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान
- Haryana Dengue Alert: डेंगू के 774 से ज्यादा केस, पंचकूला बना हॉटस्पॉट; 53 हजार लोगों को नोटिस
- LPG डीलर्स का सरकार के खिलाफ विरोध, प्रदर्शन की अनुमति देने से दिल्ली पुलिस का इनकार

