जालंधर। पंजाब में लगातार मौसम बदल रहा है। ठंडी के साथ बारिश का कहर भी लोगों को झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 26 से 30 जनवरी तक प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा।
उत्तर और पूर्वी पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली)—में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इस दौरान सभी को सावधान रहने कहा गया है क्योंकि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

कल होगी झमाझम बारिश
जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान है। अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और संगरूर समेत कई जिलों में अनेक स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना है.
28 जनवरी को उत्तर और पूर्वी पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम साफ और सूखा रहने की संभावना है। वहीं 29 और 30 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।
- ‘बैक फुट’ पर सऊदी अरब! हूतियों के साथ युद्ध विराम के लिए 1 अरब डॉलर कि की पेशकश, ईरान हुआ गदगद
- कान्हा टाइगर रिजर्व में दो बाघों की मौत पर हाईकोर्ट सख्तः जांच रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश
- Haryana Morning News : सरकारी यूरिया के गोदाम पर छापा, 900 कट्टे बरामद, डेंगू के 774 से ज्यादा मामले,5 नवंबर को करनाल आएंगे अमित शाह, भारी बारिश का अलर्ट समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…
- BJP के खिलाफ कांग्रेस करेगी आज प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला
- CG Breaking News : ‘सुशील विला’ पर ED का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

