पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है। आने वाले दो दिनों में कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। मौसम विभाग में इसके लिए अलर्ट जारी किया है।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, 18 और 19 अप्रैल को राज्य के मौसम में बदलाव होगा। इन दिनों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश। हल्की से मध्यम।बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी साथ ही तापमान में भी कमी आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।
यह रहा तापमान
बुधवार को राज्य के कई जिलों में तेज धूप रही। बठिंडा जिले में सबसे अधिक 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। फरीदकोट में 40.5 डिग्री सेल्सियस और फिरोजपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जालंधर में 38.1 डिग्री सेल्सियस, मोगा में 38 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 37.9 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य का औसत तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

- CG News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, पीड़िता को 4 लाख देने का भी आदेश
- MP-UP को जोड़ेगा नया फोर लेन बायपास: CM डॉ. मोहन ने PM मोदी और केन्द्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार, ट्रैफिक का कम होगा दबाव
- रफ्तार ने रोक दी सांसेंः अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 का हाल देख चीख पड़े लोग
- MP में अहमदाबाद के शख्स की मौत, होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मचा हड़कंप
- Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक
