पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। हल्की गर्मी के बाद अब फिर से लोगों को बारिश और ठंडी का एहसास होने वाला है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को तूफान से खुद को बचाने की सलाह भी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार अब वेस्टर्न डिस्टर्बन्स हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। पंजाब के कुछ जिलों में इसका असर भी नजर आएगा। कहा जा रहा है कि बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है वहीं कुछ जगहों में बिजली भी गिर सकती है।

पेड़ों के नीचे न खड़े होने की सलाह
ऐसे में आज यानी 19 फरवरी और कल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि राज्य में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवा और तूफान के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े होने की सलाह दी है। मौसम लगातार कुछ दिनों में बदलता नजर आ रहा है इसके पहले तापमान बढ़ने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ था, जिसके बाद बारिश एक बार फिर से तापमान में मामूली गिरावट कर सकता है।
- संत रविदास सम्मान के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें पात्रता और आवेदन की आखिरी तारीख
- CM डॉ. मोहन का सख्त कदम: कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के निर्देश, कहा- कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार
- Daler Mehndi Controversy: भाई दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह! मंत्री को घुमाया फोन, बोले- साबित करो आरोप
- फेसबुक पेज ब्लॉक करने पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पुलिस अधिकारियों की मनमानी पर लगाई रोक; दूसरे राज्यों के लिए भी बना नजीर
- इंदौर में चटपटा रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा! गंदगी में बन रहा था खाना, फायर सेफ्टी भी सवालों के घेरे में, थाली में चटपटे स्वाद के नाम पर गंदगी परोसने का आरोप

