Ali Khamenei Death Video: अमेरिका-इजराइल की संयुक्त हवाई हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान के सर्वोच्य नेता की मौत के बाद ईरान और इराक में कोहराम मच गया है। कर्बला में चीख-पुकार मच गई है। सड़कों-मस्जिदों में लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा है। लोग छाती पीट-पीटकर अली खामेनेई की मौत का मातम मना रहे हैं। वहीं अली खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते हुए एंकर भी रोने लगा।
ईरानी मीडिया की ओर से जारी की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ईरान के अलग-अलग शहरों में लोग सड़कों पर आकर रो रहे हैं, मातम कर रहे हैं और अमेरिका इजराइल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इराक की राजधानी बगदाद में भी लोग अयातुल्ला खामेनेई की शहादत पर शोक मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं।
अली खामेनेई की मौत के खबर सुन्ने के बाद तेहरान के लोग एंघेलाब स्क्वायर पर जमा हुए और अपने सुप्रीम लीडर की मौत पर शोक मनाने लगे। वहीं जैसे ही ये खबर इराक के कर्बला वहां मौजूद लोग चीख-चीख के रोने लगे। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कर्बला में मातम छा गया है और लोग खामेनेई की मौत पर गमगीन हैं। सेंट्रल ईरान के कोम में हज़रत मासूमेह दरगाह पर ‘अमेरिका की मौत, इजराइल की मौत’ के नारे गूंज रहे हैं। लेबनान, सीरिया के अलावा सुन्नी देशों में भी ईरान के समर्थन में प्रदर्शन देखने मिले हैं।
खामेनेई की मौत की खबर देते ही फफक-फफककर रो पड़ा TV एंकर
अमेरिका-इजरायल हमले में अयातुल्ला खामेनेई की मौत की खबर देते हुए एक टीवी एंकर फफक-फफक कर रोने लगा। खबर पढ़ते समय एक न्यूज एंकर भावनाओं पर काबू नहीं रख सका और लाइव प्रसारण के दौरान ही फूट-फूटकर रोने लगा।ईरानी टीवी स्क्रीन पर दिखा कि एंकर की आवाज पहले भारी हुई और फिर वह सुबक-सुबककर रोने लगा। एंकर ने कहा, ‘रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लामिक क्रांति के सर्वोच्च नेता, आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई चल बसे हैं और उनका का निधन हो गया है।
खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने तेज किया अटैक, कतर से लेकर दुबई तक कई जगह धमाके
ईरान ने खामेनेई की मौत के बाद हमले और ज्यादा तेज कर दिए हैं। कतर में 11 जगहों पर धमाके हुए हैं। दोहा से लेकर दुबई तक कई जगहों पर धमाके हुए हैं। ईरान ने इजरायली सेना के मुख्यालय पर हमला कर दिया है. उसने इजरायली सेना के चीफ पर निशाना साधा हेै। इजरायल में कई जगहों पर धमाके की आवाज सुनाई दी है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


