लुभम निर्मल, दंतेवाड़ा। नक्सलवाद की काली छाया हटने के बाद दक्षिण बस्तर में पर्यटकों की भीड़ लग रही है। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा से सटे अबूझमाड़ के हाँदावाड़ा में पहले नक्सलवाद के दौर के मुकाबले प्रतिदिन दूर दराज से पर्यटक रोज हाँदावाड़ा पहुंच रहे हैं। जब नक्सलवाद की काली छाया थी, तब यहां पर्यटक बहुत कम मात्रा में पहुंचते थे लेकिन अब दौर बदल चुका है।

यह भी पढ़ें: चक्रवात ‘अर्नब’ के लिए हाई अलर्ट, दक्षिण बस्तर क्षेत्र में तेज हवाएं चलने की आशंका, अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश

31 मार्च के बाद से यहां प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के भीड़ में इज़ाफ़ा हुआ है। दंतेवाड़ा ज़िला मुख्यालय से करीब 40 से 50 किलोमीटर दूर अबूझमाड़ में स्थित हाँदावाड़ा जलप्रपात, जिसे बाहुबली जलप्रपात भी कहा जाता है। इन दिनों प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। अलग – अलग राज्यों से पर्यटक वाहन और पैदल रास्ते को तय कर इस जल प्रपात को देखने पहुंच रहे है।

हाँदावाड़ा जलप्रपात पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है, तुमरीगुंडा तक पक्की सड़क है। इसके बाद कच्ची सड़क और आगे हाँदावाड़ा गांव से पगडंडी रस्ते को तय कर यहां पहुंचा जा सकता है। 3 से 4 किलोमीटर पगडंडी रस्ते को तय करने के बाद दिखता है कुदरत का अनुपम दृश्य। लगभग 300 से 350 फीट चट्टानों से गिरती पानी की धारा की एक झलक दिखते ही सारी थकान मिट जाती है।

देखिए वीडियो –

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m