इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता (Rahul Gandhi dual citizenship) को लेकर आदेश दिया है. न्यायालय ने दोहरी नागरिकता के मामले में रायबरेली में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. याचिकाकर्ता का आरोप है कि राहुल गांधी के पास भारत के साथ-साथ ब्रिटेन की भी नागरिकता है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने और जांच करने का निर्देश दिया है. जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की पीठ ने यह आदेश बीजेपी कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया.
अदालत ने कहा कि आरोपों की जांच होनी चाहिए. न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि या तो खुद इस मामले की जांच करे या फिर किसी केंद्रीय एजेंसी से इसकी जांच करवाए. यह फैसला कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की ओर से दायर की गई याचिका पर आया है. याचिकाकर्ता ने कुछ दस्तावेज भी पेश किए हैं जो कथित तौर पर ब्रिटिश कंपनी के रिटर्न से जुड़े हैं, जहां राहुल गांधी को ‘ब्रिटिश नागरिक’ बताया गया था.
इसे भी पढ़ें : ‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर चुपी क्यों…’, डिंपल यादव ने महिला आरक्षण बिल की मंशा पर उठाए सवाल, कहा- परिसीमन के जरिए खुद को सशक्त कर रही BJP
यदि जांच में यह साबित होता है कि राहुल गांधी ने विदेशी नागरिकता ली थी तो उनकी संसद सदस्यता पर भी खतरा मंडरा सकता है. हालांकि, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की कानूनी टीम की ओर से इसे राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है. बता दें कि ये पूरा विवाद एक कंपनी ‘बैकॉप्स लिमिटेड’ से शुरू हुआ, जो ब्रिटेन (UK) में रजिस्टर्ड थी.
तथ्यों को छुपाने का आरोप
आरोप है कि साल 2003 से 2009 के बीच इस कंपनी के दस्तावेजों में राहुल गांधी को ‘ब्रिटिश नागरिक’ दिखाया गया था. याचिकाकर्ता का दावा है कि राहुल गांधी ने खुद को ब्रिटिश नागरिक घोषित किया था और वहां का पासपोर्ट या कानूनी दर्जा हासिल किया था. इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में दावा किया गया था कि राहुल गांधी ने विदेशी नागरिकता के तथ्यों को छुपाया है.
इसे भी पढ़ें : महिला आरक्षण से जुड़ा बिल लोकसभा में गिरा, पंकज चौधरी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- ‘INDI गठबंधन’ का नारी-विरोधी चेहरा बेनकाब
क्या कहता है भारत का कानून?
पूरी दुनिया में अमेरिका या ब्रिटेन जैसे कई देश अपने नागरिकों को दो देशों का पासपोर्ट रखने की इजाजत देते हैं, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 9 के मुताबिक, जैसे ही कोई भारतीय नागरिक किसी दूसरे देश की नागरिकता लेता है, उसकी भारतीय नागरिकता अपने आप खत्म हो जाती है. भारत के संविधान के अनुसार, कोई भी व्यक्ति एक साथ दो देशों की नागरिकता नहीं रख सकता.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

