राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के चुनाव को लेकर फर्जी वोटिंग किए जाने का आरोप खुद कैडिटेड ही खुलकर कर रहे है। जिला शहर अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे अमर झा और विप्लव शर्मा सहित अन्य कैडिटेड ने सोशल मिडिया में अपनी बात रखी हैं और वीडियो बनाकर इसे शेयर किया है।

यह भी पढ़ें : RDA की संपत्तियों का होगा हाईटेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग, हर संपत्ति को मिलेगा यूनिक प्रॉपर्टी नंबर…

उम्मीदवार अमर झा ने वीडियो जारी कर कहा है कि मेरे मोबाइल की आईडी हैक हो गई है। हमारे नंबर से विरोधी के पक्ष में वोटिंग हो रही है। जिसकी उन्होने आरओ से शिकायत की है। वही उम्मीदवार विप्लश शर्मा ने कहा है कि उनके मोबाइल की आईडी हैक कर उनके ही मोबाइल से दूसरे पक्ष को वोटिंग हो रही है। उनके नंबर पर दूसरे का आईडी दिखा रहा है, जिसकी आरओ से शिकायत हुई हैं।

बता दे पिछले एक माह से युवा कांग्रेस का चुनाव प्रदेश में जारी है। जिसमें सदस्यता अभियान के साथ ही वोटिंग की प्रक्रिया चल रही है। सदस्यता अभियान का 29 सितंबर को अंतिम तिथि होना बताया जा रहा है।

शहर जिलाध्यक्ष पद के लिए राजनांदगांव शहर से शहर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के जितेन्द्र मुदलियार के खेमे से मैदान पर अमर झा है। वहीं लिखिल द्वेदी के खेमे से विप्लव शर्मा और आसिफ अली व संतोष पिल्ले के खेमे से मैदान में अनिस खान मैदान में है। तीनों की कैडिडेंट का मजबूत माना जा रहा था, और लगभग तीनों के बीच जंग चल रही थी। लेकिन अंतिम दिन सोशल मीडिया में फर्जी वोटिंग का वीडियो वाइरल होने के बाद राज्य से लेकर केन्द्र स्तर पर बवाल मच गया है।

खुद कैडिडेट द्वारा इस तरह का आरोप लगाए जाने से उच्च स्तर के नेताओं में भी नाराजगी सामने आ रही है। हालांकि, अमर झा और विप्लव शर्मा द्वारा जारी किए गए वीडियो में उन्होंने कहा है कि उन्होंने फर्जी वोटिंग की शिकायत आरओ से की है। इस मामले में राजनांदगांव जिले के रिटर्निंग अधिकारी सतीश आर्यन का कहना है कि शिकायत आई है, कितनी आई देखकर बता पाएंगे। उन्होंने कहा हैक जैसी कोई समस्या नही है, एप सही चल रहा है।

15 हजार से अधिक सदस्यता

राजनांदगांव जिले में शहर जिलाध्यक्ष के लिए सामने आए उम्मीदवारों ने करीब 15 हजार रिकार्ड सदस्य बनाया है। सदस्यता बनाने की फीस 75 रूपए निर्धारित थी। सदस्यता बनाए जाने के बाद तत्काल ऑनलाइन वोटिंग किया जा रहा था। युवा कांग्रेस चुनाव में शहर अध्यक्ष व ग्रामीण अध्यक्ष के आलावा महासचिव के लिए चुनाव चल रहा था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m