कौशांबी। जिले से यमुना नदी की जलधारा रोककर मोरम-बालू के अवैध खनन का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि तहसील मंझनपुर, थाना महेवाघाट क्षेत्र के ग्राम दलेलगंज और जमुनापुर के बीच यमुना नदी की जलधारा को करीब 8 स्थानों पर बांधकर रास्ता बना दिया गया है।

जलधारा रोककर अवैध खनन का आरोप

पत्र के मुताबिक, यमुना नदी खंड संख्या 16/23 से 16/25 का बालू/मोरम खनन पट्टा मेसर्स अदीजा माइन्स एंड कन्स्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पक्ष में स्वीकृत है। पत्र में पट्टाधारक के रूप में आदर्श कुमार, पुत्र वेद प्रकाश, निवासी मकान नंबर 30, ग्राम गौरीया, अलीगंज नागरिया, जनपद हरदोई का उल्लेख किया गया है।

READ MORE: झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण: CM योगी ने उनके शौर्य और बलिदान को किया नमन, वीरांगनाओं के सम्मान को बताया राष्ट्रभक्ति की सबसे बड़ी प्रेरणा

शिकायत में आरोप है कि पट्टाधारक द्वारा ग्राम दलेलगंज और जमुनापुर के बीच यमुना नदी की जलधारा, जो जमुनापुर, रामनगर और महेवा की तरफ जाती है, उसे रोककर रास्ता बनाया गया। इसी रास्ते से बड़ी-बड़ी मशीनों के जरिए जल के अंदर से मोरम-बालू निकालकर परिवहन किया जा रहा है।