मनोज यादव, कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से किन्नर और पिता-पुत्र के बीच खूनी झड़प का एक मामला सामने आया है, जहां कमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और 10 मिनट तक लात-घूंसे चलते रहे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कमेंट को लेकर शुरु हुआ विवाद
यह पूरा मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, किन्नर समाज के लोग दीपका क्षेत्र में ढोलक बजाते हुए दुकानों में बधाई मांग रहे थे। इसी दौरान दीपका चौक स्थित संजय पान पैलेस पर किसी बात पर कमेंट को लेकर किन्नरों और दुकान के पास मौजूद लोगों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष हाथापाई पर उतर आए।

बीच बचाव करने आए बेटे पर भी हमला
बताया जा रहा है कि इस दौरान केजे सिंह कंपनी में काम करने वाले पंकज सिंह पर किन्नरों ने चाकू और डंडे से हमला कर दिया। चाकू लगने से पंकज सिंह घायल हो गया। पिता के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उसके बेटे प्रतीक सिंह के साथ भी किन्नरों ने जमकर मारपीट की।
10 मिनट तक चलता रहा हंगामा
दीपका थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी है। शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

