प्रदीप मालवीय, उज्जैन (बड़नगर)  मध्य प्रदेश के उज्जैन के बड़नगर स्थित  प्रसिद्ध श्री बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार आस्था का एक अनोखा नजारा देखने को मिला है, यहां मंदिर का भव्य श्रृंगार 1 करोड़ 31 लाख रुपए के नोटों से किया गया है, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

READ MORE: अभ्युदय जैन केस में बड़ा फैसला: 360 दिन हत्या के आरोप में घिरी रही मां को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 98 दिन जेल में बिताने के बाद अलका जैन पूरी तरह बरी

इस दिव्य सजावट को तैयार करने के लिए सात कुशल कलाकारों की एक टीम ने 3 दिन की अथक मेहनत के बाद अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया है । पिछले पांच वर्षों से चली आ रही इस अनोखी परंपरा में इस बार अब तक की सबसे अधिक राशि का उपयोग किया गया है।

READ MORE: आस्था की आड़ में अतिक्रमण: सिंहस्थ क्षेत्र में आश्रम की जगह बन रहा था लग्जरी होटल, निगम का चला बुलडोजर

नोटों से बने मुकुट, हार और आकर्षक लड़ियों से सजे महादेव का मनमोहक स्वरूप देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे है । यह आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन चुका है, जहां श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है । श्री बुद्धेश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के बाद यह मेला आयोजित किया जाता है । इस वर्ष 14 से 28 फरवरी तक मेला आयोजित किया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m