अम्बाला। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बराड़ा पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक युवक को डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
जांच अधिकारी के अनुसार 20 मई 2026 को शिकायतकर्ता रामबीर सिंह निवासी सिंहपुरा कॉलोनी, बराड़ा ने थाना बराड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि सैम्फर्ड स्कूल बराड़ा के पास कुछ लोगों ने उसके पुत्र पर डंडों से हमला कर उसे गंभीर चोटें पहुंचाई थीं।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिजीत सिंह निवासी टांडा मोहल्ला, बराड़ा थाना क्षेत्र, जिला अम्बाला के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसका पुलिस रिमांड हासिल किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
- उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा: आवेदन में संशोधन का आखिरी मौका, इस तारीख को खुलेगा पोर्टल
- मोबाइल बेचने पहुंचे चोर, सामने था असली मालिक; पिन डालते ही खुल गया पूरा राज
- अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिसद के सभापति पद से दिया इस्तीफा, सियासी हलचल तेज
- पति, पत्नी और ‘वो’ का हाईवोल्टेज ड्रामा: गैर-मर्द के साथ देख पति ने खोया आपा, पत्नी की धुनाई कर ‘आशिक’ की तोड़ दी स्कूटी!
- मकान के विवाद में महिला की हत्या, मौसा-मौसी समेत 6 को उम्रकैद; बेटी के लिए भी बड़ा आदेश



