बराड़ा. जिला पुलिस अम्बाला ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान थाना बराडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेवरात व नकदी चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को अम्बाला छावनी से काबू किया।
जांच अधिकारी उप निरीक्षक संदीप कुमार ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता सचिन निवासी सुनारों वाला मौहल्ला गांव उगाला थाना बराड़ा जिला अम्बाला ने 02 मई 2026 को थाना बराड़ा में शिकायत दी थी कि 29 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 के बीच गाँव उगाला में स्थित घर से अज्ञात आरोपियों ने जेवरात व नकद राशि चोरी की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
थाना बराड़ा पुलिस ने कार्यवाई करते हुए बीते दिनों मामले में संलिप्त आरोपी सन्नी निवासी गाँव उगाला थाना बराड़ा जिला अम्बाला को काबू कर न्यायिक हिरासत भेज दिया था। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 14 जुलाई 2026 को मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी गगन उर्फ जोनी निवासी गाँव उगाला थाना बराड़ा को अम्बाला छावनी से काबू कर उससे सोना जेवरात बरामद किए है। आरोपी के खिलाफ पहले भी जिला यमुनानगर, शहजादपुर व बराड़ा में चोरी तथा एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित चार मामले दर्ज है।
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : 27 हजार पन्नों का 10वां चालान पेश, 20 लोग और 22 फर्म बनाए गए आरोपी, ACB/EOW ने किए कई बड़े खुलासे
- ‘बाबा के सुशासन’ ने मार डाला! कागजों में मरा किसान, पेंशन और सम्मान निधि बंद, अब जीवित होने का सबूत लेकर भटक रहा पीड़ित
- MP में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति पर बड़ा फैसला: सहायक ग्रेड-3 के लिए CPCT स्कोर कार्ड से राहत, लेकिन ये शर्तें रहेंगी अनिवार्य
- Jharkhand News: CCL कार्यालय अधीक्षक 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाइक की डिक्की से बरामद हुई रकम
- Jharkhand BJP: 23 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे नितिन नबीन, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में करेंगे शिरकत

