अंबाला: गांव इस्लामपुर स्थित ऐतिहासिक किले के जीर्णोद्धार के दौरान खुदाई में ऐसे अवशेष मिले हैं, जिन्होंने किले के इतिहास को लेकर नई जिज्ञासा पैदा कर दी है। खुदाई के दौरान इंसानी या पशु हड्डियां और प्राचीन भाले के आगे के हिस्से के टुकड़े बरामद हुए हैं। अवशेषों को वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजा गया है।

किले के केयरटेकर राजेश के मुताबिक, फॉरेंसिक और पुरातत्व विशेषज्ञों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ये अवशेष कितने पुराने हैं और किस कालखंड से जुड़े हैं। फिलहाल जांच पूरी होने तक किले में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

वहीं, सरपंच रामबिलास छावड़ी ने बताया कि करीब 7.50 करोड़ रुपये की लागत से किले का जीर्णोद्धार और विकास कराया जा रहा है। पारंपरिक शैली को बरकरार रखते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। परियोजना को करीब ढाई से तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m