यमुनानगर। अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे पर हेमामाजरा कट के पास एंबुलेंस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान गुलफाम निवासी गांव मलिकपुर, जिला यमुनानगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस यमुनानगर के सरकारी अस्पताल की थी और मरीज को छोड़कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान हेमामाजरा कट के पास एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
- छत्तीसगढ़ में धनतेरस और दीपावली पर कैसा रहेगा मौसम? बारिश और तापमान को लेकर आया नया अपडेट
- अनंत सिंह की मुश्किलें नहीं हो रही कम! SC ने जमानत पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला
- Morning News Brief: यूएस मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी हारी; सुप्रीम कोर्ट बोला- दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव से रोकना गलत
- UP में मौसम का बदला मिजाज, 10 शहरों में कोहरा; नोएडा का AQI 405 पहुंचा
- 05 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

