साहा : अंबाला-साहा मार्ग पर गांव तेपला के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन मजदूरों को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कैंटर सहित फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी मनीष कुमार, रोहित और शोभाराम के रूप में हुई है।
तीनों गांव तेपला स्थित के.वी.एस. मोटर्स में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी का कार्य करते थे।बुधवार सुबह करीब छह बजे यह तीनों पैदल सड़क के किनारे से जा रहे थे। इसी दौरान अंबाला की ओर से तेज रफ्तार में आए कैंटर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबाला के नागरिक अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जांच अधिकारी एएसआई रोहित कुमार ने बताया कि अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक साथ तीन मजदूरों की मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

