Amer Guide Death: जयपुर के आमेर में सोमवार को जीप चालक और गाइड के बीच हुई कहासुनी के बाद चाकू से घायल हुए गाइड मनीष सोनी की सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मनीष की मौत की खबर आमेर पहुंचते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते कस्बे में तनाव की स्थिति बन गई। आक्रोशित लोगों ने दुकानें बंद करवा दीं और आमेर महल की हाथी सवारी के साथ पर्यटकों की आवाजाही भी रोक दी।

आमेर महल जाने वाला रास्ता बंद
मनीष की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने आमेर महल की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता भी बंद कर दिया। इससे आमेर के पर्यटन कारोबार पर असर पड़ा। पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आमेर कस्बे में अचानक हुए घटनाक्रम के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
कहासुनी के बाद चाकू से हमला
जानकारी के अनुसार, सोमवार को आमेर के मावठा सरोवर क्षेत्र में जीप चालक और गाइड मनीष सोनी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद मनीष पर चाकू से हमला किया गया।
हमले में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद चाकूबाजी का मामला अब हत्या में बदल गया है।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
मनीष की मौत के बाद आमेर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर मौजूद हैं।
पुलिस लगातार हालात पर नजर रख रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। क्षेत्र के स्कूलों को भी बंद करवाया गया है। प्रशासन और पुलिस की ओर से स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए निगरानी की जा रही है।
आरोपी के घर पर बुलडोजर की मांग
मनीष सोनी के परिजन और आक्रोशित लोग आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना को लेकर लोगों में भारी रोष है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता आमेर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
परिवार ने प्रशासन के सामने रखीं मांगें
मनीष के परिवार की ओर से प्रशासन को ज्ञापन दिया गया है। परिवार ने एक करोड़ रुपये का मुआवजा, आश्रित को सरकारी नौकरी और डेयरी बूथ आवंटित करने की मांग की है।
इसके अलावा आमेर क्षेत्र में अवैध और अनधिकृत रूप से जीप चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। परिवार ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रखने की भी मांग रखी है।
पढ़ें ये खबरें
- डेयरी प्लस योजना में घोटाला: गहने गिरवी रखकर किसान ने जमा किए 1.47 लाख, मिली कम दूध देने वाली भैंस, हितग्राहियों को बंधक बनाने पर उठे सवाल!
- NH-44 पर 20 से 25 युवकों ने घेरकर क्यों की फायरिंग? सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ खौफनाक मंजर
- Today’s Top News: छत्तीसगढ़ी शिक्षा मामले में शिक्षा सचिव को हाईकोर्ट का नोटिस, डिप्टी CM साव ने पटवारियों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की अपील, जंगल में डंप 21 लाख निकालते पकड़ी गईं सरेंडर नक्सली, इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, छत्तीसगढ़ पुलिस में निकली भर्ती… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ : AI से बनाई लड़कियों की तस्वीरें, शादी का झांसा देकर देशभर में ठगी, संचालक गिरफ्तार
- राज्योत्सव पर छत्तीसगढ़ को वन्यजीव पर्यटन की दोहरी सौगात: ITR में पहली बार शुरू होगी जंगल सफारी, अचानकमार के केंवची गेट से भी खुलेगा नया रास्ता, वन मंत्री करेंगे शुभारंभ
