बड़वानी। मध्य प्रदेश में दावा किया जा रहा है कि गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है, लेकिन गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारों से स्थिति साफ नजर आ रही है। प्रदेश में LPG को लेकर कई जगहों पर अफरा-तफरी मची हुई है। इस बीच बड़वानी की डीएम साहिबा ने ऐसा बयान दिया, जो चर्चा में बना हुआ है।

बड़वानी जिले की डीएम जयति सिंह का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि शादियों और बड़े कार्यक्रमों में लोग इंडक्शन चूल्हा या डीजल भट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बयान उस वक्त आया है, जब प्रशासन दावा कर रहा है कि प्रदेश में सिलेंडर की कमी नहीं है। इतना ही नहीं डीएम साहिबा ने यह भी कहा कि ज्यादा ईंधन खर्च होने वाले रोटी और पराठे की जगह अन्य व्यंजन भी बनाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: राजधानीवासियों के लिए राहत: रविवार को भी खुली रहेंगी सभी गैस एजेंसियां, उपभोक्ताओं को मिलेगा LPG सिलेंडर

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस की कोई दिक्कत नहीं है। अब ऐसे में सवाल उठ रहे है कि जब गैस सिलेंडर की कोई परेशानी नहीं है तो फिर कलेक्टर साहिबा इंडक्शन चूल्हा या डीजल भट्टी के इस्तेमाल की बात क्यों कर रही है। शादियों में रोटी और पराठे की जगह दूसरी व्यंजन की बनाने की सलाह क्यों दे रही है ? फिलहाल कलेक्टर जयति सिंह के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी का वीडियो वायरल: शहडोल में प्रशासन के दावों पर उठे सवाल, राज्यसभा सांसद ने कहा- अमेरिका की दादागिरी का नतीजा

कौन हैं जयति सिंह ?

जयति सिंह साल 2016 बैच की आईएएस अधिकारी है। वे बड़वानी जिले की कलेक्टर है। जयति सिंह उज्जैन जिला पंचायत में सीईओ के पद पर रह चुकी हैं। इससे पहले वे बड़वानी जिले में पानसेमल और सेंधवा में एसडीएम का दायित्व निभा चुकी हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m