मोहाली। पंजाब में एक बार फिर से स्कूल में बम धमाके की खबर सामने आई है. इससे बच्चों के साथ-साथ पेरेंट्स में भी डर का माहौल पैदा हो गया है. सोचने वाली यह बात है कि बोर्ड का एग्जाम्स के बीच में यह धमकी भरे संदेश आए हैं. पंजाब के मोहाली के ज्ञान ज्योति स्कूल को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है.यह धमकी ईमेल के जरिए मिली है. धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने सभी छात्रों को वापस घर भेज दिया है. पुलिस को भी इसके बारे में सूचित किया गया है. पुलिस की टीम मौके पर पहुंच रही है.
गणित का है एग्जाम
आपको बता दे कि सावधानी के लिए सभी स्कूलों को खाली करा दिया गया था. पेरेंट्स अपने बच्चों को वापस लेकर जा रहे हैं. प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती है क्योंकि आज सीबीएसई बोर्ड की गणित विषय की पहली परीक्षा भी है. ऐसे में जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बने हैं, उन स्कूलों में पुलिस को जल्द से जल्द जांच कर परीक्षा करानी है.

पिछले हफ्ते भी मिली थी धमकी
जानकारी है कि पिछले सप्ताह बुधवार को भी मोहाली के 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.इसके सभी स्कूल दहशत के साय में थे.
- बिना लाइसेंस गरबा कराना पड़ा भारी: सूरत पुलिस ने रोका गरबा, आयोजकों में हड़कंप
- नवीन से प्रवीण तक : 80 साल के हुए ओडिशा के पूर्व CM नवीन पटनायक
- ‘कोई गोरा भारत को आदेश नहीं देगा,’ एलन मस्क पर ओवैसी भड़के, कहा- मोदी विरोधी हूं लेकिन हमारे पीएम पर किसी विदेशी को टिप्पणी करने का हक नहीं
- रिलायंस बोला-कॉम्पिटीशन से नहीं डरते, स्टारलिंक का स्वागत है… मस्क ने मुकेश अंबानी पर लगाया था भारत में एंट्री रुकवाने का आरोप
- इंदौर में ‘आज जल संकट’ और महापौर चले 2055 का सपना बुनने! बैठकें हवा-हवाई, नलों में सन्नाटा! शहर में पानी पर राजनीति और कहीं पर विधायक नाराज
