पंजाब में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सभी जिलों की बात करें तो बठिंडा में सबसे अधिक तापमान देखा जा रहा है। इन सभी के बीच लोगों को लगातार घर से नहीं निकलने की स्वास्थ्य विभाग सलाह भी दे रहा है लेकिन फिर भी स्कूल अब भी चालू है।
बच्चे तेज गर्मी में स्कूल जाना आना कर रहे हैं जिसके कारण बच्चों की तबीयत भी खराब हो रही है। हाल ही में गर्मी की छुट्टियों को लेकर एक नोटिफिकेशन सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है लेकिन इसकी सच्चाई को लेकर अब शिक्षा विभाग ने स्पष्टीकरण दिया है।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे नोटिफिकेशन में लिखा है कि 22 मई से 30 जून तक पंजाब के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

लेकिन आपको बता दें कि यह नोटिफिकेशन पूरी तरह फर्जी है। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया गया है कि 22 मई से छुट्टियों को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। शिक्षा विभाग ने कहा है कि यह वायरल पत्र पूरी तरह से फर्जी है। साथ ही लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। सही जानकारी के लिए शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।
- टाइगर श्रॉफ हमला मामले में बड़ी खबर : तीन आरोपी कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, दिल्ली आ रही ट्रेन में थे सवार
- यूपी में नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM योगी ने 9 कन्याओं के पैर धोकर लिया आशीर्वाद
- राखीगढ़ी महोत्सव आज से शुरू, 7 दिन तक दिखेगी 5000 साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता की झलक
- जमीन से निकला मौत का सामान : नक्सली डंप से टिफिन IED समेत कई विस्फोटक बरामद, CRPF ने किया डिफ्यूज
- पांढुर्णा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 8 दिन में सुलझा विनय ज्वेलर्स डकैती कांड; 6 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख के जेवर और नकदी बरामद

