अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला शुरू किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो चुकी है. खामेनेई के परिवार के चार और सदस्यों की मौत की खबर सामने आई है. ईरानी मीडिया ने खामेनेई की मौत को कंफर्म किया है. प्रेस टीवी ने कहा है कि खामेनेई अमेरिका-इजरायल के हमले में जान गंवा चुके हैं. अब यह बड़ा सवाल है कि ईरान की सत्ता कौन संभालेगा. जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी जनता से अपने भाग्य की बागडोर अपने हाथ में लेने और 1979 से देश पर शासन कर रहे इस्लामी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करने का आह्वान किया.

डोनाल्ड ट्रंप ने बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू होने की घोषणा करते हुए एक वीडियो के माध्यम से कहा कि जब हम अपना काम पूरा कर लेंगे, तो अपनी सरकार पर कब्ज़ा कर लेना. वह आपकी होगी जिसकी बागडोर आप अपने हाथ में ले सकोगे.

ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में इजराइल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे तथा हमले रातभर जारी रहे. ट्रंप ने बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू होने की घोषणा करते हुए एक वीडियो के माध्यम से कहा, जब हम अपना काम पूरा कर लेंगे, तो अपनी सरकार पर कब्ज़ा कर लेना. वह आपकी होगी जिसकी बागडोर आप अपने हाथ में ले सकोगे.

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इस व्यापक लक्ष्य को दोहराया. उन्होंने कहा कि हमारा संयुक्त अभियान बहादुर ईरानी लोगों के लिए ऐसी परिस्थितियां पैदा करेगा, जिससे वे अपने भविष्य का फैसला खुद अपने हाथों में ले सकें.

इन हमलों ने ईरान में अमेरिकी हस्तक्षेप के एक चौंकाने वाले नए अध्याय की शुरुआत कर दी और यह आठ महीनों के भीतर दूसरी बार है जब ट्रंप प्रशासन ने इस्लामी गणराज्य के खिलाफ सैन्य बल का इस्तेमाल किया है. सबसे पहले उसने इजराइल को निशाना बनाते हुए मिसाइलों और ड्रोन की एक श्रृंखला दागी. इसके बाद उसने बहरीन, कुवैत और कतर में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए.

तेहरान में प्रत्यदर्शियों ने खामेनेई के कार्यालय के पास पहला धमाका सुना. ईरानी सरकारी टेलीविजन ने बाद में विस्फोट की रिपोर्ट दी, लेकिन इसका कारण नहीं बताया. इजराइल द्वारा ईरान पर हमले की घोषणा के बाद राजधानी तेहरान में और भी विस्फोट हुए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m