रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का कौआ सॉन्ग ‘जागो रे बघुआ छत्तीसगढ़ के, कोलिहा मन ललकारत हे’ रिलीज हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया है।

फेसबुक पर शेयर किया गाना

उन्होंने गाने को अपने फेसबुक पर शेयर किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि हमर मंदिर, हमर देवता, हमर माटी। जब छत म कौवा बैठ जाथे अउ ख़ुद ल हमर देवता ले बड़े समझथे तब गाना नहीं- ललकार निकलथे। जय छत्तीसगढ़ महतारी!

ये हैं गाने के बोल

मंदिर छत म कौवा बैठे, देवता ले बड़े बाजत हे। जागो रे बघुआ छत्तीसगढ़ के, कोलिहा मन ललकारत हे। मंदिर के छत म अड़ानी बैठे, देवता ले बड़े बाजत हे। जागो रे बघुआ छत्तीसगढ़ के, कोलिहा मन ललकारत हे। जागो रे बघुआ, जागो रे बघुआ, माटी दाई पुकारत हे!

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H