Amit Shah Attack On Rahul Gandhi: ‘मुझे मालूम है कि आप मेरी आवाज नहीं सुन सकते, आप विदेश में कहीं बैठे हैं। आप वहां क्यों बैठे हैं, वह आपकी निजी जिंदगी है। राजनीतिक हथकंडों से, भीड़शाही से आप देश के जनादेश को झुठला नहीं सकते, चुनाव जीतना है, तो लोगों के बीच में रहिए। वरना बचा-खुचा भी चला जाएगा। ‘एक बार आप दिल्ली लैंड कर जाइए… मेरी बात सुनकर रखना, अगले 30 साल तक आपका नंबर नहीं लगने वाला है। ये बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के लिए कही है।

दरअसल 22 अक्टूबर नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यमुना नदी के पुनरुद्धार के उद्देश्य से दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की 8,941 करोड़ रुपये की लागत वाली 43 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर गृहमंत्री अमित शाह ने एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शनों को लेकर राहुल गांधी पर करारा निशाना साधा।

इस दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि जहां आप चुनाव जीत जाते हैं वहां वोट चोरी के आरोप नहीं लगाते, लेकिन अगर आप हार जाते हो तो ईवीएम और इलेक्शन कमीशन पर आरोप लगाते हो। राहुल जी, आपको और आपके साथियों को पूरा देश समझ रहा है और समझ गया भी है। वोट चोरी-वोट चोरी कर कर आप घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हो।

इन राज्यों का दिया हवाला

अमित शाह ने आगे कहा कि आज इस मंच से मैं कांग्रेस पार्टी और उनके साथियों को कहना चाहता हूं। कभी ईवीएम का बहाना लगाते हो, कभी वोट चोरी का बहाना लगाते हो, मगर मैं आपको बताता हूं भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में मोदी सरकार बनने के पहले से आप कभी भी कई राज्यों में चुनकर नहीं आए। गुजरात में 41 साल से आपकी सरकार नहीं बनी, एक भी चुनाव नहीं जीते। उत्तर प्रदेश में 41 साल से आप चुनाव नहीं जीते। बंगाल में 54 साल से चुनाव नहीं जीते। तमिलनाडु में 64 साल से चुनाव नहीं जीते। राजस्थान और मध्य प्रदेश में 28 साल से आपकी पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनी और अरुणाचल में बार सेचुनकर नहीं आए, मिजोरम में 13 साल से, मणिपुर में 14 साल से, दिल्ली में 18 साल से और आसाम में भी 12 साल से आप चुनकर नहीं आए हो। ये क्या सब पीएम मोदी के आने से पहले से शुरू हुआ है और जब मैं कहता हूं कि 30 साल तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी। ये जनता को कहते हैं वोट चोरी है। वरना अमित शाह जी को कैसे मालूम पड़ा।

अगले 30 साल आपका नंबर नहीं आएगा

अमित शाह ने आगे कहा कि जनता के जनादेश को झुका नहीं सकते। देश की जनता आपको देख भी रही है और जान भी रहे हैं। मुझे पता है कि आप मेरी आवाज नहीं सुन सकते क्योंकि आप विदेश में बैठे हो… क्यों बैठे हो? यह मुझे नहीं पता… यह आपकी निजी जिंदगी है। लेकिन एक बार आप दिल्ली लैंड कर जाइए… अगले 30 साल तक आपका नंबर नहीं लगने वाला है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m