संगरूर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार दोपहर को दिड़बा के नजदीकी गांव तूरबंजारा में मृतक गुलजार सिंह के घर पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी ली, गुलज़ार के घर वालों का दुख एक बार फिर से आंखों में नजर आया।

इस मुलाकात के दौरान अमित शाह ने परिवार को भरोसा दिलाया कि अगले दो-तीन महीने में उन्हें इंसाफ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इंसाफ दिलाने के बाद वह गुलजार सिंह की आत्मिक शांति के लिए रखे जाने वाले भोग में भी शामिल होने आएंगे, अमित शाह का यह बयान बेहद चर्चा में है। जानकारी मिली है कि परिवार के सदस्यों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री ने करीब 20 मिनट तक उनके साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने घटनाक्रम से जुड़ी एक-एक बात पूछी और परिवार की मांगों को गंभीरता से सुना।

सीबीआई जांच की मांग की गई

परिवार के लोगों ने मुलाकात के बाद मीडिया को बताया कि अमित शाह ने उन्हें जो आश्वासन दे सकते थे, वह दिया है। परिवार की मुख्य मांग है कि उन्हें पंजाब सरकार पर भरोसा नहीं है, इसलिए मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करवाई जाए, ताकि उन्हें निष्पक्ष जांच के बाद इंसाफ मिल सके।