गुरदासपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब दौरे पर हैं। इस दौरे की शुरुआत करते हुए वे गुरदासपुर के माड़ी पन्नुआ गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बिक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की, जिनकी ड्रग्स का विरोध करने पर हत्या कर दी गई थी। बड़ी सुरक्षा व्यवस्था इस दौरान की गई थी. खबर है कि अमित शाह ने बिक्रमजीत सिंह के परिवार से 15 मिनट तक मुलाकत की थी.

मुलाकात के दौरान बिक्रमजीत के परिवार ने अमित शाह से अपने मन की बातें कही. परिजन ने अपनी मांगे लिखित रूप में शाह को सौंपी. मुलाकात के बाद अमित शाह वापस हेलीपैड की ओर रवाना हो गए हैं, जहां से वह अब संगरूर में गुलजार के घर जाएंगे.जानकारी के मुताबिक, गुरदासपुर के बाद अमित शाह का अगला पड़ाव संगरूर होगा. वे संगरूर जिले के दिड़बा विधानसभा क्षेत्र के तूर बंजारा गांव जाएंगे. इसी गांव में गुलजार सिंह ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी, वे वहां गुलजार सिंह के परिवार से मिलकर उनका दुख बांटेंगे.

बदल गया समय और प्लान

जानकारी के अनुसार पहले अमित शाह मानसा जाने वाले थे, लेकिन अब इसके बाद गृह मंत्री मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के घर जाएंगे. झोटा की हत्या ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने पर कर दी गई थी. वहां, एक लोकल पार्क में वे झोटा के पिता, पत्नी और बेटों से मिलेंगे. अमित शाह के दौरे का आखिरी पड़ाव लुधियाना होगा. वह शाम को दरेसी ग्राउंड में शहर के सबसे बड़े दशहरा मेले में शामिल होंगे और रावण का पुतला जलाएंगे. हालत को देखते हुए यहां सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं.