जालंधर. केंद्रीय गृहमंत्री 30 सितंबर को जालंधर आ रहे हैं. इसे लेकर चौकसी बढ़ाई गई है, इसके बीच विरोध के स्वर भी तेज होता नजर आ रहा है.
खबर सामने आई कि जालंधर में रेड क्रॉस भवन की दीवारों पर भाजपा के खिलाफ नारे लिखे गए हैं. इतना ही नहीं इसका वीडियो जारी कर आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ली है.
भाजपा भगाओ के लिखे नारे
जानकारी सामने आई है कि गुरपतवंत पन्नू ने जो वीडियो जारी की है उसमें दीवारों पर भाजपा भगाओं और पंजाब दा हल खालिस्तान लिखा मिला. पन्नू ने कहा कि यहां पर भाजपा का पहले दफ्तर होता था. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर नशे के आरोप लगाए है. जिसके बाद दीवारों पर कालिख पोतकर मिटा दिया गया है.
महारैली की खास तैयारी
आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 30 सितंबर को प्रस्तावित महारैली करीब 63 एकड़ जमीन पर होगी. इसमें से अकेले 28 एकड़ में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है. पहले रैली 40 एकड़ मैं प्रस्तावित थी, फिर यह बढ़कर 50 हुई और अब लोगों के आने का अनुमान बढ़ने के बाद इसे 63 एकड़ में कर दिया गया है.भाजपा पंजाब में चार ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राएं’ निकाल रही है और चारों यात्राओं का समापन जालंधर की इसी रैली में होगा.
- हनी-ट्रैप में फंसा सेना का रिटायर्ड कैप्टन! विदेशी महिला को गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार
- नशे के कारोबार पर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25.27 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर को रंगे हाथ दबोचा, 1.61 लाख का सामान जब्त
- अपने गांव, अपने लोग और देवता का आशीर्वाद… हड़खोला पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- चिता पर लेटकर खिंचवाई फोटो… हत्या के आरोपी ने रची अपनी ही ‘मौत’ की पटकथा, जानकर रह जाएंगे दंग
- मेकअप हटाने के लिए घर में ही मौजूद हैं ये चीजें, जानें इस्तेमाल का तरीका

