केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ है और इसके लिए देश की जनता सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी. कांग्रेस वालों को शर्म आनी चाहिए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया था. अमित शाह ने कांग्रेस पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गान पर हुए विवाद और वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर कड़ी आलोचना किया है.
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ गाया जा रहा था. 80 साल बाद बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का यह अमर गीत फिर से सम्मान पा रहा है, लेकिन सोनिया गांधी को यह भी रास नहीं आया. सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से गीत रोकने को कहा.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की निर्लज्जता देखिए. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत के दौरान सोनिया गांधी के कहने पर गान को बीच में ही रोक दिया गया, जो बेहद शर्मनाक है. सोनिया जी 140 करोड़ लोग आपको देख रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस वालों को शर्म आनी चाहिए. अगर थोड़ी भी शर्म बची है, तो दोनों हाथ जोड़कर बंकिम बाबू और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. आपके द्वारा किया गया ये पाप इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी. हम सब टीवी पर देखते रह गए.
वहीं, इस विवाद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जो लोग सवाल उठा रहे हैं उनका देश की आजादी में कोई रोल नहीं था. RSS के मुख्यालय में बरसों तक झंडा नहीं फहराया गया, अब ऐसे लोग सवाल उठा रहे हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


