मानसा। पंजाब दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने परविंदर सिंह झोटा के परिजन से मुलाकात की. साथ ही उन्हें न्याय मिलने की सांत्वना दिलाई.जहां परविंदर सिंह झोटा के पिता से 20 मिनट तक उनकी बातचीत हुई.
जानकारी मिली है कि इस दौरान अमित शाह से परविंदर के पिता ने चर्चा की. पंजाब में फैल रहा नशे का कारोबार इसका मुख्य विषय रहा. अमित शाह ने परिवार को बताया कि बुधवार को दोपहर 12 बजे तक सीबीआई की टीम परविंदर सिंह झोटा के घर पहुंच कर जांच शुरू करेगी और 120 दिनों में इस केस को हल कर दिया जाएगा. परिवार के साथ अमित शाह ने 20 मिनट तक बातचीत की. इस दौरान उनके साथ केवल ढिल्लों, सुनील जाखड़, मनप्रीत बादल के अलावा अन्य नेता मौजूद थे.
आपको बता दें कि झोटा के परिवार और समर्थकों ने सीबीआई जांच की मांग पूरी होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने का फैसला लिया था. इस मामले में न्याय की मांग को लेकर मानसा में धरना जारी रहा. वहीं आज अमित शाह के पंजाब दौरे के पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीबीआई जांच के निर्देश दे दिए हैं.
- 21 अक्टूबर को फिर थमेंगे पंजाब में बसों के पहिए! रोडवेज कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
- राजधानी में दुर्गा विसर्जन का ट्रैफिक प्लान जारी: शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद, घर से निकलने से पहले देख लें रूट
- WRS कॉलोनी में 101 फीट के रावण का CM साय ने किया दहन, बोले- सभी के भीतर विराजमान रावण रूपी क्रोध को करना होगा समाप्त
- दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर गरमाई सियासत: साध्वी हर्षानंद गिरि ने उठाए सवाल- ‘राम मंदिर फैसले के समय कहां थी आस्था?
- सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहुंचे गोल्डन टेंपल, ‘Udta Teer’ की सफलता के लिए की अरदास

