चण्डीगढ़. गृह मंत्री अमित शाह चुनाव 2027 की प्लानिंग को लेकर चल रहे हैं, इसके तहर वह हरभजन सिंह से मुलाकात किए और उसके बाद विक्रमजीत सिंह से उन्होंने मुलाकात की. इन सबके बीच पंजाब में इन मुलाकातों को लेकर चर्चा तेज है. कहा जा रहा है कि अमित शाह अपने एजेंडे पर काम कर रहे हैं और अब भाजपा का फोकस पंजाब पर है. बंगाल में जीत के बाद अब चुनावी दांव पंजाब में खेलने की प्लानिंग भाजपा ने कर ली है.
अमित शाह से नई दिल्ली में मिलने के बाद विक्रमजीत सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने अमित शाह के साथ की गई मीटिंग को लेकर अपना अनुभव साझा किया है. उन्हेंने लिखा है कि मैं उनके साथ एक सार्थक बैठक करके मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा कि पंजाब की प्रमुख चुनौतियों, जिनमें नशाखोरी की समस्या, किसानों का कल्याण, युवाओं के लिए रोजगार, कानून-व्यवस्था और आर्थिक विकास शामिल हैं, उन पर विस्तार से चर्चा हुई।
साथ ही पंजाब के विकास के रोडमैप और राज्य में सुशासन, कानून-व्यवस्था तथा समावेशी प्रगति सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के दृष्टिकोण पर भी विचार-विमर्श किया गया। सिंह ने बताया कि हमने बीजेपी की पहुंच को मजबूत करने और 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर आगे की रणनीति पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान एक समृद्ध, सुरक्षित और प्रगतिशील पंजाब के निर्माण के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।
आपको बता दें कि भाजपा में विक्रमजीत सिंह की अच्छी पकड़ मानी जाती है वह एक कद्दावर नेता हैं. भाजपा के पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी में भी अपनी खास जगह बनाई थी. एक अच्छे समाज सेवी के रूप में कई ऐसे कार्य वह करें है जो पंजाब के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण साबित हुए हैं.
- विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा टला, आयोग ने जारी किया आदेश
- विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा कल, पटना में जुटेगा भाजपा का जनसमूह
- सेवा सेतु शिविर : मंत्री के सामने पूर्व BJP विधायक ने खोली सरकारी सिस्टम की पोल, बोले- अफसर ही नदारद तो जनता की सेवा कैसे होगी?
- सर्व पितृ अमावस्या: जिन पितरों की तिथि न हो ज्ञात, वे करें यह विशेष उपाय; खुशी-खुशी होगी पितरों की विदाई…
- भ्रम की नाव पर सवार होकर राहुल-अखिलेश और… डिप्टी CM केशव मौर्य का तीखा हमला, चुनाव में गड़बड़ी पर कही बड़ी बात

