चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा इस लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वह -ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात भी करने वाले हैं। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं से भी मुलाकात हो सकती है। जानकारी के अनुसार वह 20 अक्टूबर को पंजाब आ रहे हैं। इसे लेकर भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

बिट्टू ने लिखा है कि पंजाब 20 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे का स्वागत करता है। आज जब पंजाब नशों के गंभीर संकट से जूझ रहा है तो हमें नशे के खात्मे, हमारी युवा पीढ़ी की सुरक्षा और पंजाब के सुनहरे भविष्य के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, मजबूत नेतृत्व और निर्णायक कार्रवाई की जरूरत है।


बिट्टू ने लिखा कि पंजाब की ‘AAP’ सरकार अपना कार्यकाल की समाप्ति से पहले ही लोगों का भरोसा और समर्थन खो चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब का हर निवासी से अमित शाह का साथ दे और पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के संकल्प में विश्वास रखें। उन्होंने आगे लिखा कि ​​आइए पंजाब के युवाओं को बचाने और भविष्य को सुरक्षित और खुशहाल बनाने के लिए एकजुट हों। इसक साथ ही बताया जा रहा है कि वह दौरे के दौरान मानसा में मारे गए एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह गुरदासपुर में विक्रमजीत सिंह के परिवार से भी मिलेंगे जिनकी ड्रग्स बेचने का विरोध करने पर हत्या कर दी गई थी।