महाराष्ट्र के अमरावती स्कैंडल की तरह अब कोल्हापुर में भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस मामले में आरोपी शाहिद सनदी को गिरफ्तार किया गया है. जिस पर 15 से अधिक लड़कियों का यौन शोषण करने और उनकी पर्सनल वीडियो बनाने का आरोप है. पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अन्य पीड़ित युवतियों से आगे आने की अपील की है. यह घटना अमरावती जैसी ही है, जिससे इलाके में आक्रोश है.
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शाहिद सनदी द्वारा 15 से अधिक लड़कियों का यौन शोषण कर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वह इन वीडियो के जरिए युवतियों को ब्लैकमेल कर रहा था.
महाराष्ट्र के अमरावती जैसी घटना अब कोल्हापुर में भी सामने आई है. शाहिद सनदी नाम के व्यक्ति द्वारा 15 से अधिक लड़कियों का यौन शोषण कर उनके वीडियो बनाए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने शाहिद सनदी को गिरफ्तार कर लिया है. वह इन वीडियो के जरिए लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहा था. चौकाने वाली बात यह है कि इन वीडियो के आधार पर संबंधित युवतियों को धमकाया जा रहा था.
कोल्हापुर जिले के हातकणंगले तहसील के पुलाची शिरोली गांव में एक युवक पर कई युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ शोषण करने का गंभीर आरोप सामने आया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने 10 से अधिक युवतियों को निशाना बनाया, जिससे पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.
पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय आरोपी शाहिद समीर सनदी ने सोशल मीडिया के जरिए 18 से 22 साल की युवतियों से संपर्क बढ़ाया. भरोसा जीतने के बाद वह उन्हें अलग-अलग जगहों पर ले जाता था, जहां उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाते थे. बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए बदनामी की धमकी देकर उनका लगातार शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया. पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने की बात भी सामने आई है.
मामले का खुलासा तब हुआ जब एक 20 वर्षीय पीड़िता ने राजारामपुरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही हातकणंगले पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अदालत ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. इस घटना को लेकर लव जिहाद जैसे आरोप भी लगाए जा रहे हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल हर एंगल से जांच जारी है और कोई निष्कर्ष अभी तक नहीं निकाला गया है.
घटना के विरोध में पुलाची शिरोली गांव में बंद का आह्वान किया गया, जिसे स्थानीय लोगों का समर्थन मिला. ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
अमरावती और कोल्हापुर दोनों मामालों में लड़कियों को ‘लव ट्रैप’ में फंसाकर वीडियो बनाना और फिर ब्लैकमेल करना तरीका एक ही है.. अमरावती में एक 19 साल के आरोपी पर 180 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों का शोषण करने और वीडियो बनाने का आरोप लगा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

