अमृतसर। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह से जुड़ी अहम ख़बर सामने आई है, जिसमे उन्हें अदालत ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने आगे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है. पेशी साल 2023 के अजनाला थाना हमला मामले से जुड़ी है,जिसे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए किया गया. इसमें अमृतपाल समेत करीब 41 लोगों पर दंगा, हमला, साजिश और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं दर्ज हैं.
नहीं लाया गया पंजाब
जानकारी है कि अमृतपाल इस समय डिब्रूगढ़ जेल में बंद है, जिसके चलते उसे फिजिकल तौर पर अमृतसर नहीं लाया गया.सुरक्षा कारणों को देखते हुए हाई कोर्ट ने भी डिजिटल पेशी को उचित माना था, क्योंकि उसे अमृतसर लाने पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई गई थी. इसे लेकर पहले ही पंजाब पुलिस ने हाईकोर्ट को जानकारी दी थी. अब पुलिस रिमांड के दौरान मामले से जुड़े अन्य आरोपितों और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच करेगी.
अजनाला कांड फरवरी 2023 में सामने आया था, जब अमृतपाल और उसके समर्थकों ने कथित तौर पर हथियारों के साथ पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए थाने में घुसकर अपने एक साथी को छुड़ाने की कोशिश की थी. इस दौरान पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी. इसी मामले में अमृतपाल को मुख्य आरोपित बनाया गया है.

उस पर हत्या के प्रयास (धारा 307), सरकारी कर्मचारी पर हमला (धारा 353), आपराधिक साजिश (धारा 120बी), दंगा (धारा 148) और गैरकानूनी जमावड़ा (धारा 149) समेत आर्म्स एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं.पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हाल ही में राज्य सरकार को एनएसए अवधि खत्म होने के बाद दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति दी है.इसके साथ ही अदालत ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए ट्रायल की कार्यवाही को वर्चुअल मोड में चलाने की इजाजत भी दी है.
- इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के आधार पर नहीं रोका जा सकेगा पासपोर्ट; जानें FIR पर HC ने क्या कहा?
- MP Morning News: नवरात्रि का तीसरा दिन, दिल्ली, इंदौर-रतलाम दौरे पर CM, रघुवीर को किशोर कुमार सम्मान, ट्रांसजेंडर की सफल जेंडर-अफर्मिंग बॉटम सर्जरी, लाडली बहनों को कल मिलेगा पैसा
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ को मानसून ने कहा ‘अलविदा’, अब अगले 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम
- UP Weather: यूपी में 48 घंटे मौसम रहेगा शुष्क, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम; क्या जल्दी आएगी सर्दी?
- Bihar Today Weather: पटना समेत कई जिलों में बढ़ेगी गर्मी, जानें आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
