अमृतसर। खडूर साहिब से लोकसभा सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की आज एक बार फिर अजनाला अदालत में पेशी होगी। यह पेशी अजनाला थाने पर हुए हमले से संबंधित मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए की जाएगी। अमृतपाल की 5 दिनों की न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो रही है, जिसे देखते हुए अदालत का फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
NSA हटने के बाद शुरू हुआ ट्रायल
जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को अमृतपाल सिंह पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) समाप्त हो गया था। इसके तुरंत बाद, 23 अप्रैल को पुलिस ने अजनाला थाना हमले के मामले में कार्रवाई शुरू की। 23 अप्रैल को पहली पेशी के दौरान पुलिस को अमृतपाल का दो दिन का रिमांड मिला था, जिसके बाद उन्हें 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, VC के जरिए होगी सुनवाई
अमृतपाल सिंह के वकील ऋतुराज सिंह संधू ने बताया कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार, इस मामले की पूरी सुनवाई (रिमांड से लेकर ट्रायल के अंत तक) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही की जाएगी। पंजाब सरकार ने कानून-व्यवस्था की संवेदनशीलता को देखते हुए अदालत से अपील की थी कि अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही रखा जाए।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला एफआईआर नंबर 39 से जुड़ा है, जिसमें अजनाला थाने पर भीड़ द्वारा किए गए हमले के आरोप हैं। इस केस में अमृतपाल सिंह के साथ उनके करीबी साथी पप्पलप्रीत सिंह और अन्य लोग भी नामजद हैं। इस मामले में बाकी आरोपियों की पेशी पहले ही हो चुकी है और अब अमृतपाल के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
