चंडीगढ़. पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर अहम खबर सामने आई है, उन्हें फिलहाल पंजाब नहीं लाया जाएगा. पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा है कि उनके खिलाफ चल रहे सभी मामलों की सुनवाई असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से ही होगी.
जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह पर लगे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) की अवधि 22 अप्रैल को खत्म हो रही है. इसके बाद उनके पंजाब जेल में शिफ्ट होने की संभावना बन सकती थी, लेकिन इस पर पंजाब सरकार ने इसे आगे न बढ़ाने का फैसला लेते हुए कोर्ट से अपील की थी कि NSA खत्म होने के बाद भी उन्हें असम की जेल में ही रखा जाए, क्योंकि पंजाब लाने से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है.सरकार ने यह भी बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ कुल 12 मामले दर्ज हैं. NSA हटने के बावजूद इन मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और सभी केसों का ट्रायल चलता रहेगा.

हाई कोर्ट में लगाई थी याचिका
आपको बता दें कि अमृतपाल की याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है उन्होंने एनएसए के तहत तीसरे निरोधक आदेश को चुनौती दी थी. खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह द्वारा दायर यह मामला अमृतपाल सिंह द्वारा दायर उस याचिका के चलते हाईकोर्ट के समक्ष लंबित था, जिसमें उसने एनएसए के तहत जारी अपनी तीसरी लगातार हिरासत को चुनौती दी थी.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
