अमृतसर। पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर लगातार अपडेट आ रहा है। उनपर NSA खत्म हो चुका है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस असम के डिब्रूगढ़ जेल पहुंच चुकी है। वहीं से वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए अमृतपाल की कोर्ट में पेशी की जाएगी। पुलिस यह पुराने मामले को लेकर ही यह कार्रवाई कर रही है। अब देखना है कि सुनवाई में क्या कार्यवाही की जाती है।
धारा 307 समेत कई गंभीर आरोप हैं दर्ज
अमृतपाल के वकील ने बताया कि पुलिस FIR नंबर 39 के तहत यह कार्रवाई कर रही है। इस मामले में धारा 307 समेत उन पर कई गंभीर आरोप दर्ज हैं। इस केस में शामिल अन्य सहयोगियों की पहले ही अदालत में पेशी हो चुकी है, जबकि अब अमृतपाल सिंह की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई जाएगी।
जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि फरवरी 2023 में अजनाला में अमृतपाल अपने समर्थकों के साथ बैरिकेड्स तोड़कर पुलिस थाने में घुस गए थे। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प भी हुई थी, जिसका मकसद एक गिरफ्तार साथी को छुड़ाना बताया गया था।
इस मामले में अमृतपाल सिंह सहित कुल 41 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, आपराधिक साजिश और दंगा जैसे गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं। जिनमें अमृतपाल को मुख्य आरोपी बनाया गया था। अमृतपाल को अप्रैल 2023 में मोगा के रोड़े गांव से गिरफ्तार किया गया था।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

