चंडीगढ़। पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद और खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह की पैरोल याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अब अगले सोमवार को निर्णायक सुनवाई होगी।
अमृतपाल ने संसद के शीतकालीन सत्र में उपस्थित होने के लिए पैरोल की मांग की है ताकि वे पंजाब में हाल के बाढ़ और अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा कर सकें। याचिका में पंजाब सरकार, पंजाब पुलिस और केंद्र सरकार को पक्षकार बनाया गया हैं।
अमृतपाल सिंह के वकीलों ने कोर्ट में तर्क दिया कि संसद में उपस्थिति उनका संवैधानिक अधिकार हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के मुद्दे उठाना जरूरी है, उन्होंने वैकल्पिक रूप से वर्चुअल माध्यम से सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति मांगी लेकिन केंद्र सरकार के वकील सत्यपाल जैन ने कहा कि संसद में वर्चुअल भागीदारी की कोई प्रक्रिया नहीं है।

पंजाब सरकार ने पैरोल देने से इनकार करते हुए कहा है कि अमृतपाल पर NSA के तहत मामला दर्ज है और उनके भाषण से कानून-व्यवस्था को खतरा हो सकता है। साथ ही, उन्हें संसद भेजने का कोई प्रावधान नहीं है।
- 23 साल पुराने मामले को फिर से…हरक सिंह रावत के मुद्दे पर गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज

