अमृतसर। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार पाकिस्तान से हैरोइन तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। इसमें 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.50 किलो हैरोइन व एक अवैध पिस्तौल बरामद की। रिकवर की गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 31 करोड़ रुपए आंकी जाती है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी (23), निवासी गांव शाहवाला (फिरोजपुर), तिलक उर्फ शिबू (18), निवासी राजीव गांधी विहार, जालंधर (वर्तमान में मुस्तफाबाद, अमृतसर) तथा दलजीत सिंह उर्फ लाला (20), निवासी गांव नौशहरा ढल्ला (वर्तमान में मुस्तफाबाद, अमृतसर) के रूप में हुई है।
डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव जानकारी देते हुए तथा पुलिस द्वारा अभियुक्तों से बरामद हैरोइन, पिस्तौल व अन्य सामग्री।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे और उसके निर्देशों पर विभिन्न स्थानों पर हेरोइन तथा अवैध हथियारों की खेप लाने-ले जाने और आगे आपूर्ति करने में संलिप्त थे।
पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी को 1.5 किलो हैरोइन और एक 30 बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपने 2 अन्य साथियों की संलिप्तता का खुलासा किया, जिसके आधार पर आगे बरामदगी की गई।

इसके बाद पुलिस ने तिलक उर्फ शिबू और दलजीत सिंह उर्फ लाला को नामजद कर गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3 किलो अतिरिक्त हैरोइन बरामद की गई। जांच में पता चला कि फिरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्र के निकट निवास होने के कारण आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी ड्रोन ड्रॉप के माध्यम से नशीले पदार्थों और अन्य अवैध खेप प्राप्त करने में सक्रिय था।
वह खेप प्राप्त करने के लिए एक विदेशी तस्कर के संपर्क में था। इस संबंध में थाना गेट हकीमा, अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।
- Diwali : दिवाली की रात तुलसी, शमी और आंवले के नीचे जलाएं तीन दीपक, मां लक्ष्मी की कृपा के लिए जानें एक घंटे का शुभ मुहूर्त
- 5100 लीटर दूध से हुआ गजलक्ष्मी माता का अभिषेक, नोटों से सजा मंदिर; स्थिर लक्ष्मी की कामना लेकर उमड़े हजारों भक्त
- हरियाणा में डेंगू का बढ़ा खतरा: 3 महीने में 800 नए मरीज मिले, पंचकूला बना प्रदेश का हॉटस्पॉट
- AICC महासचिव वेणुगोपाल ने दी चेतावनी, कहा- CEC के पद से हटाने तक जारी रहेगा कांग्रेस नेतृत्व वाला आंदोलन
- कमर से ऊपर गोली क्यों मारी? मनेर एनकाउंटर में मारे गए युवकों के घर पहुंचे पप्पू यादव ने उठाए सवाल

