अमृतसर। नए साल के मौके पर सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब अमृतसर में भारी भीड़ देखने को मिली। यहां देश–विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे थे। लंबी लाइन लगी हुई थी इस दौरान बड़ी संख्या में सेवक अपनी सेवा देते नजर आए इस दौरान कुछ बदमाश भी थे जो भीड़ का फायदा उठा कर उठाई गिरी का काम कर रहे थे।
नए साल के दर्शन करने आए लोगों के साथ उठाई गिरी का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक युवती का फोन छिनने की घटना सामने आई है। जैसे ही युवती ने हल्ला किया वैसे ही लोग देखने लगे की आखिर किस कारण से वह चिल्ला रही है। इस दौरान ही कुछ सेवादारों ने उसे बदमाश युवक को देखा और उसका पीछा किया जो मोबाइल छीनने का प्रयास कर रहा था। कुछ ही दूरी पर वह पकड़ा गया लेकिन उसके साथ आए हुए अन्य युवक फरार हो गए।

हालात को देखते हुए सभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जिसमें उसने यह कबूला कि वह गलत मनसा के साथ वहां पर आया था और मोबाइल छीनने का प्रयास किया था ।उसे अन्य उसके साथियों की जानकारी मांगी जा रही है। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है साथी अब मंदिर के आसपास में सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है।
- ‘भावनाओं की जगह नहीं’, बांग्लादेश के कानून मंत्री ने कहा- शेख हसीना एक “कंविकटेड क्रिमिनल” हैं
- मोतिहारी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, RJD विधायक फैसल रहमान ने हिंदू भाइयों संग मनाई दीपावली
- दिवाली पार्टी में मेहमानों को सर्व करें रंग-बिरंगी और टेस्टी ड्रिंक्स, देखकर ही खुश हो जाएगा हर किसी का दिल
- भाजपा वाले चुनाव से 6 महीने पहले…राजकीय नर्सेस संघ की मांगों को लेकर चंद्रशेखर ने साधा निशाना, वादों को लेकर कही बड़ी बात
- बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण पर दो गांवों में खूनी संघर्ष: जमकर पथराव और मारपीट, 15 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर

