अमृतसर. मजीठा से आम आदमी पार्टी (AAP) के इंचार्ज तलबीर सिंह गिल ने अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है. गिल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच चल रहे घटनाक्रम और समझौंतें को लेकर सवाल उठाए हैं, साथ ही बिक्रम मजीठिया की जमानत पर भी पार्टी का पक्ष रखा है.
‘गुपचुप समझौतों से किसानों पर खतरा’
तलबीर गिल ने आशंका जताई है कि केंद्र सरकार एक बार फिर किसानों के खिलाफ साजिश रच रही है. उन्होंने कहा, “ट्रंप के ट्वीट आ रहे हैं और मोदी सरकार उनका स्वागत कर रही है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि दोनों के बीच कौन सी ‘डील’ हुई है.” गिल ने मांग की कि इन समझौतों को सार्वजनिक किया जाए, क्योंकि इनका सीधा असर देश के किसानों पर पड़ेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार खेती को खत्म कर अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाना चाहती है. अगर ये नए समझौते लागू हुए, तो देश में फिर से ‘काले कृषि कानूनों’ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है, जो किसानी के लिए घातक साबित होगी.

मजीठिया की रिहाई पर बोले- ट्रायल में होगा दूध का दूध, पानी का पानी
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत पर प्रतिक्रिया देते हुए तलबीर गिल ने कहा कि जमानत मिलना या न मिलना अदालति प्रक्रिया का हिस्सा है. उन्होंने स्पष्ट किया, “आम आदमी पार्टी का इस मामले में कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं है. अभी सिर्फ जमानत मिली है, दोषमुक्त नहीं हुए हैं. सच और झूठ का फैसला अदालत ट्रायल के दौरान करेंगी और हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे.”
‘अकाली दल सिर्फ सोशल मीडिया पर जिंदा’
मजीठा हलके की राजनीति पर बोलते हुए गिल ने दावा किया कि उनके इंचार्ज बनने के बाद वहां से डर का माहौल खत्म हो गया है और लोग खुलकर ‘आप’ के साथ आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर उन्होंने कहा, “अकाली दल की मौजूदगी अब सिर्फ मोबाइलों और ट्रोलिंग तक सीमित रह गई है. जमीनी स्तर (Ground Zero) पर अकाली दल खत्म हो चुका है. 2015 की बेअदबी घटनाओं के बाद पंजाब के लोगों ने अकाली दल को पूरी तरह नकार दिया है.”
- आर्थिक मदद का झांसा देकर फाइनेंस करवाते थे वाहन, फिर औने-पौने दाम में बेचकर बांट लेते थे रकम, दो आरोपी गिरफ्तार
- छात्रों के लिए बड़ी खबर! MLC चुनाव के चक्कर में टली PET परीक्षा, जानें अब किन 3 तारीखों में होगा एग्जाम
- दतिया में फिल्मी स्टाइल में अपहरण-6 पर FIR: ‘पुलिस’ लिखी गाड़ी से युवक को उठा ले गए बदमाश, अधमरा कर सड़क किनारे फेंका
- Bilaspur Police Transfer News: 22 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने जारी किया आदेश
- नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की कांग्रेस उम्मीदवार को मिली जमानत, कलकत्ता HC ने पूछा- 19 साल पुराने मामले में कार्रवाई क्यों

