अमृतसर. अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में 16 यात्रियों की टिकट फर्जी निकली है. यह सभी यात्री शारजाह जाने वाली उड़ान से सफर कर रहे थे. मामला सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए. सभी यात्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है.
जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि इन यात्रियों की टिकटें किसने तैयार की थीं और इन्हें उपलब्ध करवाने में कौन-कौन शामिल था.

खबर के मुताबिक, अमृतसर से शारजाह जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले यात्रियों की टिकटों की जांच की जा रही थी. इस दौरान 16 यात्रियों की टिकटें फर्जी पाई गईं. इसके बाद संबंधित एजेंसियों ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.

एयरपोर्ट पर तैनात जांच एजेंसियां इस मामले के सामने आने के बाद हर पहलू का गंभीरता से पड़ताल कर रहे हैं . सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस तरह की नकली टिकट का कारोबार आखिर कौन कर रहा है और यह नेटवर्क कहां तक फैला है. जाने वाले सभी यात्री जिनके पास नकली टिकट थी उनकी इसमें क्या भूमिका है. एजेंसी जांच में जुटी है कि सभी 16 यात्रियों ने टिकटें कहां से ली थी. इसके साथ ही टिकट तैयार करने वाले लोगों और इस काम में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.