अमृतसर. बीते रविवार अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन मूवमेंट देखी गई. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और रात भर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी रहा. इस मामले की पुलिस ने जांच की जिसके बाद अहम खुलासा हुआ है. यह ड्रोन मूवमेंट किसी क्राइम के मद्देनजर नहीं हुआ था, यह एक टूर्नामेंट की वीडियो ग्राफी के लिए किया गया था. हालांकि यह बात भी सही एयरपोर्ट के आसपास के कुछ दायरे में भी ड्रोन फ्लाई की अनुमति नहीं है.
आपको बता दें कि ड्रोन मूवमेंट होने के बाद वहां सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी हुआ था. हालात को देखते हुए इस दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने अमृतसर आने वाली 7 फ्लाइट्स की लैंडिंग रोक दी और सुरक्षा कारणों के चलते फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया. इस मामले को लेकर राजासांसी थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्रोन मूवमेंट की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर जांच की गई। जांच के दौरान सामने आया कि एयरपोर्ट के नजदीक दिखा ये ड्रोन वहां से कुछ दूरी पर स्थित गांव में हो रहे स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाने के लिए उड़ाया गया था.
उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट के 8 km के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से रोक जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई है. इसके बाद भी टूर्नामेंट के दौरान ड्रोन उड़ाया जाना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है और मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है.
- CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की चौकसी बढ़ी, होटलों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर
- पुलिस का डर तो है ही नहीं! जौनपुर में सरेराह वारदात, अपराधियों ने वक्रांगी केंद्र संचालक को लूटा
- गन कल्चर पर हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन: सोशल मीडिया से 67 आपत्तिजनक गाने हटाए, 12 इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कराए
- लड़की के घर में फंदे पर लटका मिला 17 साल का अर्जुन, मौत के बाद बवाल… पुलिस पर पथराव
- सपा, संत और सियासतः दिवाकराचार्य ने अखिलेश यादव के बयान पर किया करारा पलटवार, पूछा- अयोध्या से हारेंगे या गोरखपुर से ?

