अमृतसर। अमृतसर एयरपोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार एक यात्री के पास से बड़ी मात्रा में गांजा मिला है। यह यात्री मिठाई के डिब्बे में गांजा छुपाया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग ने एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए बैंकाक से आए यात्री के बैग से मिठाई के डिब्बों में छिपा 964 ग्राम गांजा बरामद किया।
अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने यह बरामदगी की है। एपीआईएस ( एडवांस्ड पैसेंजर इनफॉरमेशन सिस्टम) और बैगेज की जांच के दौरान मिला है।
जानकारी के अनुसार संबंधित यात्री बैंकॉक से फ्लाइट नंबर एसएल-214 के जरिए अमृतसर पहुंचा था। जांच के दौरान उसके सामान में रखे चार मिठाई के डिब्बों में गांजा छिपाकर लाया जा रहा था। बरामद किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 96 लाख रुपये बताई जा रही है।

यात्री हुआ गिरफ्तार
कस्टम विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
- अजब-गजब मामलाः तांत्रिक बनकर युवकों से साढ़े 17 लाख की ठगी, नागपुर और प्रयागराज से खरीदी दवा, ऐसे खुला राज, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
- सर्राफा व्यापारी से 32 लाख की लूट: नकाबपोश 3 लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम, 10 किलो चांदी और 6 तोला सोना से भरा बैग ले उड़े
- राज्य के 10 किशोर न्याय बोर्ड में प्रधान न्यायाधीशों की हुई पदस्थापना, हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश…
- किताबों का नहीं करना है इंतजार, तुरंत शुरु हो पढाई.. CBSE ने स्कूलों को दिया सात दिनों के अंदर थर्ड लैंग्वेज पढ़ाने का आदेश ; पढ़ें सर्कुलर
- कुत्तों की नसबंदी के नाम बड़ा खेल: मंडला में बेजुबानों के ऑर्गन मिलने से सनसनी, पशु प्रेमी ने लगाए गंभीर आरोप
