अमृतसर। अमृतसर एयरपोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार एक यात्री के पास से बड़ी मात्रा में गांजा मिला है। यह यात्री मिठाई के डिब्बे में गांजा छुपाया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग ने एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए बैंकाक से आए यात्री के बैग से मिठाई के डिब्बों में छिपा 964 ग्राम गांजा बरामद किया।
अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने यह बरामदगी की है। एपीआईएस ( एडवांस्ड पैसेंजर इनफॉरमेशन सिस्टम) और बैगेज की जांच के दौरान मिला है।
जानकारी के अनुसार संबंधित यात्री बैंकॉक से फ्लाइट नंबर एसएल-214 के जरिए अमृतसर पहुंचा था। जांच के दौरान उसके सामान में रखे चार मिठाई के डिब्बों में गांजा छिपाकर लाया जा रहा था। बरामद किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 96 लाख रुपये बताई जा रही है।

यात्री हुआ गिरफ्तार
कस्टम विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
