अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल (पुनर्जीवित) ने अमृतसर स्थित अपने मुख्य कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन की मजबूती, वर्तमान पंथिक मुद्दों और राज्य के राजनीतिक हालातों पर विस्तृत चर्चा की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष और पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि 2 दिसंबर, 2024 के हुक्मनामे को ‘साजिश’ बताना न केवल गलत है, बल्कि यह श्री अकाल तख्त साहब की मर्यादा पर सीधा हमला है। उन्होंने दावा किया कि यह फैसला खुद सुखबीर बादल द्वारा स्वीकार किए गए गुनाहों के आधार पर लिया गया था, इसलिए अब इसे साजिश कहना एक धार्मिक अपराध के समान है।
पार्टी इस मामले में श्री अकाल तख्त साहब को पत्र सौंपकर सुखबीर बादल की जवाबदेही तय करने की मांग करेगी।SGPC चुनावों को लेकर अल्टीमेटमपार्टी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के चुनावों में हो रही देरी पर भी गंभीर चिंता जताई।

नेताओं ने कहा कि चुनाव न होने के कारण प्रशासनिक व्यवस्था में खामियां बढ़ रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि SGPC चुनाव बिना किसी देरी के कराए जाएं, अन्यथा पार्टी द्वारा जोरदार संघर्ष शुरू किया जाएगा।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

