अमृतसर। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार (पाकिस्तान) से चल रहे एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 7 अत्याधुनिक पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि ये सभी हथियार पाकिस्तान से ड्रोनों के जरिए तरनतारन क्षेत्र में पहले से तय की गई जगहों पर गिराए जाते थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह निवासी ग्राम सराहना (सुरसिंह), तरनतारन। यह आरोपी पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था, जिसमें 5,000 नशीली गोलियां बरामद हुई थीं। गुलबाग सिंह बाठ यह आरोपी अमृतसर के सुल्तानविंड स्थित भाई मंझ सिंह रोड पर एक नशा मुक्ति केंद्र (डी-एडिक्शन सेंटर) चला रहा था।
नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में चल रहा था खेल
पुलिस को अंदेशा है कि गुलबाग सिंह इस नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में अवैध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। इस संबंध में सिविल सर्जन की टीम के साथ मिलकर केंद्र के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही इसके फंडिंग सोर्स का पता लगाने के लिए वित्तीय जांच (फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन) भी शुरू कर दी गई है।

सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप्स से था संपर्क
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तानी तस्करों के साथ सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड मोबाइल एप्लीकेशंस के जरिए जुड़े हुए थे। बातचीत के लिए मुख्य रूप से व्हाट्सएप, सिग्नल और जंगी जैसे ऐप्स का इस्तेमाल किया जाता था।
- ₹14,999 में नया 5G फोन! itel City 300 5G में 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी, जानें फीचर्स
- बाल-बाल बची जान: भोपाल रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी मां-बेटी; आरपीएफ आरक्षक बना देवदूत
- Rajasthan News: भीलवाड़ा में स्लीपर बस पलटी, 21 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर, ब्लैक स्पॉट पर आए दिन होते हैं हादसे
- लाड़ली बहना योजना में जुड़ेंगे नए नाम, फिर खुलेगा पोर्टल; छूटे हुए नामों का आंकलन करने के निर्देश
- विकास अनुज्ञा निरस्त होने के बाद CGRERA की बड़ी कार्रवाई, ‘सौराष्ट्र’ रियल एस्टेट परियोजना का पंजीयन निरस्त

