अमृतसर: अमृतसर जिले में ASI पर फायरिंग करने वाले आरोपी को लेकर बड़ी खबर समाने आई है. खबर है कि पुलिस हिरासत से फरार होने की खबर सामने आई है. आरोपी की पहचान करण के रूप में हुई है, जो गांव झंझोटी का रहने वाला है. ASI जसवंत सिंह को गोली मारने वाले आरोपी करण को पुलिस हथियार बरामद करने के लिए मजीठा इलाके लेकर पहुंची थी. इसी दौरान वह फरार हो गया.
आपको बता दें कि, गत 11 सितंबर को राजासांसी इलाके में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस लाइन में तैनात ASI जसवंत सिंह बाइक पर जा रहे थे. इस दौरान उन पर आरोपी ने गोली चलाई थी.गोली उनकी पगड़ी से पार होते हुए सिर को छू कर निकल गई. पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपी करण को गिरफ्तार किया था, जिसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया. इस मामल में आरोपी से पूछताछ जारी थी, वहीं हथियार की रिकवरी के लिए जाते समय आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया. इस घटना के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने राजासांसी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है, लेकिन इस संबंधी पुलिस अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है.
- शीतला माता के दरबार में लगे सवा लाख सिक्के, मेले के बाद कहां जाएंगे?
- हाथी की मौत का करंट कनेक्शन, 3 पर FIR; और नाम आ सकते हैं सामने
- मुजफ्फरपुर में शातिर चोर और गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, मकान मालिक भी गिरफ्तार
- यादव समाज की मांग पूरी! मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
- भाजपा, चुनाव आयोग, EVM और धांधली! अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर सरकार को घेरा, फर्जी वोटरों के आंकड़ें बताते हुए दिया बड़ा बयान

