अमृतसर: अमृतसर से बेहद डरावनी खबर आ रही है, शहर के थाना गेट हकीमा के अंतर्गत आने वाली दाना मंडी में देर रात कुछ युवकों ने थाना गेट हकीमा में तैनात ए.एस.आई हरजीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी. इस हत्याकांड के बाद इलाके में बेहद भय का माहौल है. बताया जा रहा है घटना के दौरान एएसआई को संभालने का मौका नहीं मिला और उसे पर गोलियों से बौछार कर दी है. पुलिस इस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है.
इस पूरे मामले में एक पहलू यह भी सामने आया है कि हत्या की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान (Tehreek-e-Taliban Hindustan) ने ली है, हालांकि पंजाब पुलिस ने आतंकी हमले के एंगल को खारिज किया है. ए.एस.आई की हत्या की इस घटना से इलाके मे दहशत फैल गई. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें भगतांवाला दाना मंडी पहुंचीं.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पुलिस ने एएसआई हरजीत सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. हत्या की वारदात क्यों और कैसे हुई तथा इसे किसने अंजाम दिया, इस संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. एएसआई हरजीत सिंह की हत्या की सूचना मिलने के बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव भी जल्द ही अमृतसर पहुंच रहे हैं.अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है की वारदात को अंजाम देने के लिए आए हुए लोग कौन थे और वह कहां से आए थे .आसपास के सीसीटीवी को भी जांच की जा रही है जिसे यह पता लगाया जा सके की घटना को अंजाम देने वाले लोग क्या वाकई में किसी आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे या फिर या किसी और की साजिश है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर हाल बुरा है.
- नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे पहुंचा: डोंजे गांव में अंतिम संस्कार होगा, सीएम फडणवीस ने श्रद्धांजलि दी
- ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश : म्यूल बैंक खातों से करोड़ों का लेन-देन, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार
- UP Teacher/Staff Recruitment: शिक्षा विभाग में 17,000+ पदों पर निकली मेगा भर्ती, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं
- टोल पर थार सवार का गन शो: FASTag रिचार्ज मांगा तो तान दी बंदूक! CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदात
- चुनाव में अनियमितताओं के आरोप, ओडिशा हॉकी संघ की स्थायी सदस्यता पर संकट, हॉकी इंडिया ने भेजा नोटिस

